पश्चिम बंगाल में भाजपा को लगा तगड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह आज घरवापसी करते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।


ज्ञात हो कि अर्जुन सिंह दबंग छवि के नेता माने जाते हैं। वो पहले तृणमूल कांग्रेस में ही थे। लेकिन आम चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद अर्जुन सिंह कहा कि तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का हाथ पकड़कर भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। मैं जिस घर का बेटा था।उसी घर में लौट आया हूं। बीच में कुछ भूल के कारण वह भाजपा में शामिल हुए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *