पत्नी के घर छोड़कर चले जाने का दुख सहन न कर पाने के कारण पति ने की खुदकुशी

राजगंज,12 मई (नि.सं.)। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने का दुख सहन न कर पाने के कारण एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। यह सनसनीखेज घटना राजगंज के माझियाली ग्राम पंचायत के बड़ोभीटा सरकार पाड़ा में घटी है। मृतक का नाम बिप्लब सरकार (36) है। रविवार रात को उसका शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बड़ोभिटा सरकार पाड़ा निवासी बिप्लब सरकार दूसरे राज्य में राजमिस्त्री का काम करता था। उसने 9 साल पहले हल्दीबाड़ी की प्रियंका राय से प्रेम विवाद किया था। फिलहाल उनका एक 8 साल का बेटा है। बिप्लब केरला में मजदूर के रूप में काम करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी घर पर तरह-तरह के रील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती थी।बताया जा रहा है कि प्रियंका कुछ सप्ताह पहले अपने बच्चे को ससुराल में छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी। पिता के घर जाने के बाद अगले दिन वह बाजार जाने लिए घर से निकली थी। प्रियंका की मां ने बताया कि उनकी बेटी बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। बाद में उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि वह एक महिला के साथ बेंगलुरु गई है। वह अब घर वापस नहीं आएगी।

अपनी पत्नी की घटना के बारे में जानने के बाद बिप्लब एक सप्ताह पहले दूसरे राज्य से घर लौट आया। काफी प्रयास के बाद भी वह अपनी पत्नी को घर वापस नहीं ला सका। बिप्लब कल रात करीब 8 बजे घर से बाहर गया। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। ‌इस घटना से इलाके में मातम छा गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

सूचना मिलने पर राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव को आज पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetgrandpashabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetpusulabetpusulabetholiganbetCasibomCasibomgrandpashabetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom holiganbetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoultrabetgrandpashabetholiganbetjojobetholiganbetvdcasinosekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinoholiganbetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetgobahishopbalabetgarantijojobet güncel girişbelugabahisDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomgrandpashabetporn livegrandpashabetcasibombetgitromabetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetjojobetjojobetgrandpashabetcasinomilyonholiganbetcasinomilyonholiganbetjojobetjojobetteosbetteosbetbahiscasino1winholiganbetgrandpashabetbetplaybetplaygrandpashabetcasibomgrandpashabetbettilt girişbettiltmatbetimajbetvdcasinomatbet güncel girişbetciocashwin girişcashwingrandpashabet girişesbet girişnesinecasinonesinecasinograndpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes