पत्नी की स्मृति के लिए अशोक भट्टाचार्य ने की विशेष पहल

सिलीगुड़ी, 22 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने अपनी पत्नी की स्मृति के लिए एक विशेष पहल की। बताया गया है कि करीब एक साल पहले सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य की पत्नी रत्ना भट्टाचार्य का निधन हो गया था। माकपा की दिग्गज नेता विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी पत्नी की स्मृति को जीवित रखना चाहते हैं।


इस लिये इस माह की 30 तारीख को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। समाज के विभिन्न स्तरों की लड़कियों में विज्ञान की मानसिकता विकसित करने के लिए कई पहल की गई है। आज अशोक भट्टाचार्य ने एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी।

अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि लड़कियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ वैज्ञानिक मानसिकता को बढ़ाने के उद्देश्य से कई पहल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष के विभिन्न समय पर लड़कियों एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *