प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,16 मार्च (नि.सं.)। प्रधान नगर पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नरेश साहनी है। बताया जा रहा है कि नरेश सहनी बीती रात चंपासारी बाजार में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री करने पहुंचा था। इस बात की खबर मिलते ही प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर नरेश साहनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


उसके पास से पुलिस ने एक स्कूल बैंग से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। जिसके बाद आज आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। अदालत में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपी नरेश साहनी को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर रखने का निर्देश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *