पत्नी की हत्या के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 12 मार्च(नि.सं)। पत्नी की हत्या के आरोप में पति व ससुर को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो की सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के प्रधाननगर थाना अंतर्गत राजीवनगर इलाके में गत 10 मार्च को एक महिला का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया था।


आशंका जतायी जा रही थी कि पारिवारिक अशांति के कारण महिला ने आत्महत्या की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माटीगाड़ा सुकांतपल्ली की निवासी रेखा दास की बेटी झुमा दास का विवाह राजीवनगर के रहने वाले बबुआ साह के बेटे चिरंजीत साह से हुआ था। लेकिन, शादी की कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की तरफ से विभिन्न मांगो को लेकर झुमा दास पर अत्याचार होने लगा। इसके चलते वह कई बार अपनी मायके में ही रहने लगी थी।

होली के कुछ दिन पहले ही वह वापस अपनी ससुराल लौटी थी। लेकिन होली के दिन उसका फ़ासी से झूलता शव बरामद हुआ। इसके बाद गत 11 मार्च को झुमा की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर प्रधाननगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *