पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,26 अगस्त (नि.सं.)। पत्नी की हत्या के आरोप में मेडिकल चौकी की पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम किशोर भगत (35)है। वह मेडिकल चौकी अंतर्गत इलाके का निवासी बताया गया है।


जानकारी मिली है कि में पढ़ाई के दौरान किशोर और स्नेहा एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद करीब 12 साल पहले किशोर भगत और स्नेहा भगत ने शादी कर ली थी। विवाह के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चला। लेकिन उसके बाद से ही किशोर और स्नेहा के सांसारिक जीवन में झमेला शुरू हो गया। दोनों के बीच अक्सर छोटी-मोटी झगड़े होते रहते थे। जिसके कारण दोनों मानसिक रूप से परेशान थे। लेकिन किसी पता था कि दोनों के बीच के झगड़े एक की मौत से शांत होगा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर भगत करीब 7 दिनों से घर छोड़कर बाहर रह रहा था। जिसके कारण दोनों के बीच मन मोटाव और भी बढ़ गया था। इसके बाद स्नेहा ने किशोर को मनाकर वापस घर लेकर आई। आरोप है कि 24 तारीख को फिर से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान किशोर ने अपनी पत्नी को दीवार में जोर से धक्का मार दिया। जिसमें स्नेहा का सर फट गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल हालत में किशोर भगत ने स्नेहा को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया।


लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सक ने स्नेहा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका स्नेहा के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी मिली। वहीं, बीते कल शव की पोस्टमार्टम कर स्नेहा का अंतिम संस्कार किया। दूसरी ओर, मृतका के परिवार वाले मेडिकल चौकी में किशोर भगत पर स्नेहा की हत्या करने के आरोप में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी मेडिकल चौकी की पुलिस ने किशोर भगत को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasicasibomcasibom 726casibomcasibomcasibomOnwincasibom giriş