पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 11 मार्च (नि.सं)। सिलीगुड़ी में एक पत्नी के हत्या का आरोप उसके ही पति के खिलाफ उठे है। जानकरी के अनुसार, भानूनगर की निवासी खुशबू छेत्री (21) ने सात वर्ष पहले फुलबाड़ी मर्डर मोड़ निवासी मोहम्मद अनीस से प्रेम विवाह किया था।


उनका एक 4 साल का बच्चा भी है। आरोप है कि विवाह के बाद से ही खुशबु के पति और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था।जिस वजह से वह बिच-बिच में पिता के घर में रहती थी। हालहिं में खुशबु पति के घर गयी थी। जिसके बाद मंगलवार देर शाम को पति के घर से खुशबु का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया। खुशबु के परिवार वालों का आरोप है कि खुशबु के पति व उसके ससुरालवालों ने उसकी हत्या की है।

बुधवार को खुशबु के परिवार की और से पति समेत पुरे परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए एनजेपी थाने में प्राथमिक दर्ज करवायी गयी है। मजिस्ट्रेट खुद इस मामले की छानबीन कर रहे है। एनजेपी थाना पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *