पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में राजगंज में चलाया गया गणहस्ताक्षर अभियान 

राजगंज, 10 जुलाई (नि.सं.)। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में तृणमूल युवा कांग्रेस ने राजगंज में गणहस्ताक्षर अभियान चलाया। आज राजगंज बाजार, आमबाड़ी और बेलाकोवा के विभिन्न पेट्रोल पंप के सामने यह विरोध प्रदर्शन किया गया।


आमबाड़ी पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन में तृणमूल युवा कांग्रेस के राजगंज ब्लाॅक अध्यक्ष तुषार कांति दत्त मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है।इससे आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम नहीं हो जाते।

वहीं, आज राजगंज पेट्रोल पंप के सामने भी इसी तरह का गणहस्ताक्षर अभियान  चलाया गया। तृणमूल युवा कांग्रेस के जलपाईगुड़ी जिले के उपाध्यक्ष शेख उमर फारूक के नेतृत्व में इलाके के युवा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।


शेख उमर फारूक ने कहा कि संगठन के राज्य व जिला नेतृत्व के निर्देशन में आज और रविवार को पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। यह आंदोलन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। बेलाकोवा में भी ऐसा ही विरोध प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *