फंदे से लटकता मिला कांग्रेस बूथ अध्यक्ष का शव

रायगंज, 20 जुलाई (नि.सं.)। रायगंज थाना अंतर्गत गौरी ग्राम पंचायत के दक्षिण बिष्णुपुर गांव में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय देवेश बर्मन के रूप में हुई है। वह गौरी ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष थे।


इस घटना के बाद से इलाके में मातम छा गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार देवेश बर्मन हमेशा की तरह सोमवार शाम को भी चाय पीने के लिए घर से निकले थे। काफी रात होने के बाद भी जब देवेश बर्मन घर नहीं लौटे तो उनके परिवार वाले उनकी तलाश शुरू की।इसके बाद आज सुबह इलाका निवासियों ने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकता देवेश बर्मन का शव देखा।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही रायगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज गवमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा। रायगंज पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *