फांसीदेवा में चारपहिया वाहन व बाइक में टक्कर में एक घायल

फांसीदेवा,20 अगस्त (नि.सं.)। फांसीदेवा के सयदाबाद में चारपहिया वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार आज एक चारपहिया वाहन घोषपुकुर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने चारपहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिससे बाइक का कचुमर निकल गया। साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गया।


घायल को बरामद कर पहले विधाननगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ते देख उसे उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त में ले लिया है। विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *