फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ा हिम्मत सिंह चौहान

सिलीगुड़ी, 28 अगस्त (नि.सं.)। फिर से जयप्रकाश सिंह चौहान उर्फ ​​हिम्मत को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात को एनजेपी पुलिस ने हिम्मत को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने हिम्मत के और एक साथी जयदीप देवनाथ को भी गिरफ्तार किया है।


भक्तिनगर पाइप लाइन इलाके से पुलिस ने हिम्मत को एक वाहन के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्टल और गोली मिली हैं। इससे पहले प्रधाननगर पुलिस ने जमीन हड़पने के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। हिम्मत लंबे समय से जेल हिरासत में था।

बताया जा रहा है कि वह फिर से जमीन के कारोबार में लिप्त हो गया। पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। हिम्मत दूसरे राज्य में छिपा हुआ था। गुप्त सूत्रों के आधार पर एनजेपी पुलिस ने शनिवार को हिम्मत को गिरफ्तार किया। आज उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *