नाबालिगा का शारीरिक यौन उत्पीड़न के आरोप में फिजियोलॉजिस्ट बजरंग अग्रवाल गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 6 नवंबर (नि.सं.)। 15 वर्षीय नाबालिगा का शारीरिक यौन उत्पीड़न करने के आरोप में भक्ति नगर थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी के जाने माने फिजियोलॉजिस्ट को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले की जांच एसीपी मुकसुदुर रहमान को सौंपी गई है। आरोपी का नाम बजरंग अग्रवाल है।जानकारी के मुताबिक मालबाजार की रहने वाली एक नाबालिगा सिलीगुड़ी में काम करने के लिए पहुंची थी। कुछ समय पहले ही उसने फिजियोलॉजिस्ट बजरंग अग्रवाल के घर नौकरानी के रूप में काम करना शुरू किया। आरोप है कि काम करने के दौरान नाबालिगा के साथ बजरंग अग्रवाल ने मारपीट करने के साथ ही उसका शारीरिक यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
कुछ समय तक अपने मालिक की अत्याचार सहने के बाद मौका मिलते ही नाबालिगा बजरंग अग्रवाल के घर से भाग निकली। इसके बाद वो पीसी मित्तल बस स्टैंड से मालबजार अपने घर पहुंची। जहां, नाबालिगा ने अपने चाचा को पूरी घटना बताई। घटना के बाद गत 24 तारीख को भक्तिनगर थाना में नाबालिगा ने आरोपी मालिक के खिलाफ मानसिक अत्याचार और शारीरिक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करते हुए चार दिनों की रिमांड पर लिया है। इधर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस केस को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एसीपी मुकसुदुर रहमान को सौंप दिया गया है। वहीं, अब एसीपी मुकसुदुर रहमान इस मामले की जांच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


pashagaminginterbahisjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomcasinowontipobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet güncel girişcasibomsekabet girişmatadorbetsuperbetin girişonwinjojobetjojobet girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabettarafbetbonus veren sitelertarafbetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın aljojobetGrandpashabetbonus veren sitelercasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes