पाइप लाइन के गड्ढे से मिट्टी लाने के दौरान मिट्टी में दबने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, तृणमूल नेताओं ने इलाके का लिया जायजा

राजगंज, 21 दिसंबर(नि.सं.)। मंगलवार को पाइप लाइन के गड्ढे से मिट्टी लाने के दौरान मिट्टी में दबने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके बाद तृणमूल नेताओं ने इलाके का जायजा लिया। आज बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान शशिचंद्र बर्मन, बिन्नागुड़ी के क्षेत्रीय अध्यक्ष समीजुद्दीन अहमद,विजय दास समेत कई अन्य नेताओं ने घटनास्थल का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि राजगंज के लक्ष्मीजामादारगछ इलाके में गैस पाइपलाइन की खुदाई का काम चल रहा है। मंगलवार दोहपर को बलराम पावरग्रेड इलाके की तीन महिलाएं पाइप लाइन के गड्ढे से मिट्टी लेने गई थी। तभी दुर्घटनावश मीना पासवान और वीना पासवान नामक दो महिलाएं दब गई। अन्य महिला की चीख सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकाला था। जिसके बाद उन्हें बरामद कर उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया।

इस संबंध में स्थानीय नेताओं ने कहा मुझे कल एक दुर्घटना के बारे में पता चला है। मिट्टी लाने के दौरान मिट्टी में दबने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। गंभीर हालत में वे उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाजरत है। मैं आज उस इलाके का दौरा करने आया हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो एजेंसी काम कर रही है वह उचित सुरक्षा के साथ इलाके में काम नहीं कर रही है। आने वाले दिनों में भी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। जो लोग घायल हुए हैं। उन्हें उचित इलाज मिले इसके लिए मैं एजेंसी से बात करूंगा।

वहीं, इस विषय पर साइड इंचार्ज अनित कुमार झा ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी खोदाई के कारण इलाके की कुछ महिलाएं घायल हुई है। हमारे द्वारा उन्हें बार-बार मिट्टी खोदाई के लिए मना किया गया, लेकिन वे नहीं मानी। आज स्थानीय नेता आए है। उन्होंने घायल महिलाओं के उचित इलाज की व्यवस्था के बारे में बात की है। मैंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


pashagaminginterbahisjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomcasinowontipobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet güncel girişcasibomsekabet girişmatadorbetsuperbetin girişonwinjojobetjojobet girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabettarafbetbonus veren sitelertarafbetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın aljojobetGrandpashabetbonus veren sitelercasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes