पिता के हत्या करने का आरोप बेटे के खिलाफ

सिलीगुड़ी,19 अप्रैल (नि.सं.)। पिता के हत्या करने का आरोप बेटे के खिलाफ उठा है। यह घटना सिलीगुड़ी के 38 नंबर वार्ड के उत्तर सुकांतनगर इलाके में घटी है। मृतक का नाम मनोरंजन साहा (90) है।


बताया गया है कि हमेशा नशे में धुत होकर मनोरंजन साहा इलाके में घूमता रहता था। स्थानीय लोगों का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका बेटा गौतम साहा भी नशे का आदी है। आज दोपहर को परिवार के एक सदस्य ने मनोरंजन साहा का शव घर के बरादे में देखा। इसके बाद पार्षद और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। खबर मिलते ही आशीघर चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गौतम साहा को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गौतम साहा ने सोमवार रात को ही अपने पिता के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया था। जिसके चलते उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं,घटना की खबर मिलते ही पार्षद दुलाल दत्त इलाके में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र दोनों नशे के आदी थे। घर में हमेशा झमेला होता रहता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *