पिता ने व्यवसायियों में मास्क व चॉकलेट बांटकर मनाया बेटे का जन्मदिन

सिलीगुड़ी,6 अक्टूबर (नि.सं.)। 34 नंबर वार्ड के निवासी प्रबीर सिंह ने अपने बेटे का जन्मदिन अनोखी तरीके से मनाया है। आज उन्होंने हैदरपाड़ा बाजार के व्यवसायियों मेें चॉकलेट और मास्क बांट कर अपने बेटे का जन्मदिन मनाया है।


बताया गया है कि आज प्रबीर सिंह के बेटे मयंग का जन्मदिन है।हर साल वह अपने बेटा का जन्मदिन परिवार के साथ एक कार्यक्रम के माध्यस से मनाते है। लेकिन इस बार उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन कुछ अलग तरीके से मनाने का फैसला किया।

आज वह अपने परिवार के सदस्यों और बेटे के साथ हैदरपाड़ा बाजार में जाकर व्यवसासियों में चॉकलेट और मास्क बांटे।इसके अलावा उन्होंने बाजार की एक वृद्धा को पूजा के लिये नए कपड़े भी दिये। व्यवसायी उनकी इस आनोखी पहल से खुश हैं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *