प्लास्टिक के चावल के बाद अब प्लास्टिक के अंडे भी बाजार में, नगर निगम ने चलाया अभियान

सिलीगुड़ी, 30 सितंबर (नि.सं.)। बाजार में प्लास्टिक के अंडे बिक रहे हैं! ऐसे ही आरोप मिलने के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम ने अभियान चलाया है। आज नगर निगम के खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भक्तिनगर थाना अंतर्गत बांग्लाबाजार और चेकपोस्ट इलाके के अंडे की दुकानों पर अभियान चलाया।


प्रत्येक दुकान में घुस कर एक-एक करके अंडों की जांच की गयी। इस दौरान दुकानों से कई अंडे के नमूने एकत्र किए गए हैं।दूसरी ओर, अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने कई दुकानों से प्लास्टिक कैरी बैग भी जब्त किए है।नगर निगम के फूड सेफ्टी ऑफिसर गणेश भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि चेकपोस्ट संलग्न इलाके में दुकानों में प्लास्टिक के अंडे बेचे जा रहे हैं।

शिकायत के आधार पर आज अभियान चलाया गया। उन्होंने आगे कहा कि आज अभियान के दौरान अंडे के नमूने एकत्र किए गए हैं। अंडे के नमूनों को जांच के लिये सिलीगुड़ी के लैब में भेजा जाएगा।इसके अलावा, व्यवसायियों को अंडे खरीदते समय जांच करने और उचित बिल लेने का निर्देश दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *