प्लास्टिक के खिलाफ 3 नंबर बोरो कमिटी ने चलाया अभियान

सिलीगुड़ी,7 अगस्त (नि.सं.)। प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सिलीगुड़ी नगर निगम के 3 नंबर बोरो कमिटी सड़कों पर उतरी है। आज सुबह सुभाषपल्ली और रथखोला बाजार में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई दुकानों से प्लास्टिक भी जब्त किया गया। इसके अलावा खरीदारों और विक्रेताओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही दुकानों में स्टिकर भी लगाए गए।


इस दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, 3 नंबर बोरो कमिटी की चेयरमैन मिली सिन्हा, 23 नंबर वार्ड के पार्षद लक्ष्मी पाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इस संबंध में 3 नंबर बोरो कमिटी की चेयरमैन मिल्ली सिन्हा ने कहा कि लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के बारे में काफी जागरूक हुए है। सिर्फ सिलीगुड़ी नगर निगम में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में इस प्लास्टिक के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है। हम लोगों के पास जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.