प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने चलाया अभियान

सिलीगुड़ी, 25 मार्च (नि.सं.)। 1 जुलाई 2022 से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम ने सिलीगुड़ी को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए कई कार्यक्रम और अभियान चलाए हैं।

हालांकि, निगरानी में ढील के कारण प्लास्टिक का उपयोग बढ़ गया है। इस बार नगर निगम ने शहर में प्लास्टिक के मुख्य स्रोत को बंद करने का विचार किया है। शहर में प्लास्टिक के प्रवेश करने के रास्ते पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। आज जागरूकता अभियान के दौरान मेयर गौतम देव ने ऐसे ही जानकारी दी है।

बताया गया है आज मेयर गौतम देव ने नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर निगम के सफाई और कचरा विभाग के मेयर परिषद माणिक दे, मेयर परिषद शिक्ता दे बसु राय, चार नंबर बोरो चेयरमैन जयंत साहा और 27 नंबर वार्ड के पार्षद प्रशांत चक्रवर्ती को लेकर डीआई फंड मार्केट और महाबीरस्थान के विभिन्न बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों पर प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील के साथ ही जागरूकता के स्टीकर भी लगाए गए।

इस संबंध में मेयर गौतम देव ने कहा कि इस तरह की पहल पहले की गई थी। हालांकि, इस बार व्यवसायियों को पहले आवेदन दिया जा रहा है। इसके बाद भी अगर वे लोग प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल करते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही प्लास्टिक के मेन सोर्स और शहर में प्लास्टिक के प्रवेश को रोकने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

वहीं, व्यवसायी मेयर की इस तरह की पहल की सराहना करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार या दुकानों में जागरूकता अभियान से ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने प्लास्टिक के मुख्य स्रोत को बंद करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobetmobilbahisjojobetJojobetJojobetJojobetjojobetmariobeturfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdeneme bonusu veren siteleriptvmatbetmatbetimajbetgrandpashabetvdcasinopusulabetholiganbetjojobetmegabahisgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkavbetjojobetjojobet güncel girişjojobetmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetpusulabetcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet girişgrandpashabetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetteosbetjojobetjojobetjojobetjojobetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetcasibomcasibomgrandpashabetcratosroyalbet girişesbet girişcratosroyalbetbetpuan girişgrandpashabetmatbet güncel girişmatbetimajbetpusulabetsuperbetinpusulabet güncel girişbetciobetpuangrandpashabetwbahis girişwbahisgrandpashabettambetbetsalvador girişbetsalvadorjojobetjojobetgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet girişsuperbetin giriştaraftarium24deneme bonusu veren sitelermegabahis Built with ❤︎ by appycodes