पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, बिना मास्क के घूम रहे पांच लोग गिरफ्तार

राजगंज, 5 जनवरी (नि.सं.)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य प्रशासन ने पूरे राज्य में आंशिक लाॅकडाउन की घोषणा की है। इसके बाद पुलिस भी सख्त हो गई है। पुलिस ने बिना मास्क सड़को पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


बुधवार को राजगंज ब्लाॅक के आमबाड़ी बाजार इलाके में आमबाड़ी चौकी की पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान चलाया जायेगा। साथ ही पुलिस की ओर से कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *