फांसीदेवा, 23 मई (नि.सं.)। मवेशी तस्करी पर रोक लगाने के लिए राज्य के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन में है। फांसीदेवा थाने की पुलिस ने 32 गायों के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घोषपुकुर–फुलबाड़ी बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग-27) के रास्ते बिहार से असम की ओर मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक लॉरी को रोका और तलाशी के दौरान उसमें से 32 गायों को बरामद किया। लाइवस्टॉक परमिट नहीं दिखा पाने पर चालक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी मणिपुर के निवासी हैं।
सभी आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन शामिल हैं।
