सिलीगुड़ी अदालत का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिया जोर

सिलीगुड़ी, 2 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार राजा ने मंगलवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, अदालत परिसर पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर ने सबसे पहले महकमा अदालत के न्यायाधीशों से मुलाकात की। इस दौरान न्यायिक प्रक्रिया, अदालत की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके बाद उन्होंने पूरे अदालत परिसर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोर्ट इंस्पेक्टर शुभाशीष चाकी ने पुलिस कमिश्नर को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से जीआरओ रूम की जर्जर स्थिति, कोर्ट लॉकअप की समस्याएं और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जानकारी दी।

पुलिस कमिश्नर ने जीआरओ रूम से लेकर कोर्ट लॉकअप तक का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, अदालत में पेश किए जाने वाले आरोपियों की सुरक्षा, न्यायिक प्रक्रिया में पुलिस की भूमिका तथा मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर भी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

गौरतलब है कि पदभार संभालने के बाद सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के कमिश्नर सैयद वकार राजा का यह पहला अदालत दौरा था। उन्होंने कोर्ट इंस्पेक्टर को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetsezar casinotophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabetmariobetgrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerGrandpashabetcasibommatbet girişmatbet girişVDCasinopusulabet girişcasibom girişcasibom girişsuperbetin girişbahiscasino1win1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetjojobetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomgrandpashabetbahiscasinobetgit girişcasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabetcasinomilyonbetciosekabetjojobetmarsbahiscasinoroyalbetsalvadorpalacebetteosbetgrandpashabetpornograndpashabetŞans Casinojojobet grandpashabetazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet girişbetwooncasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes