फांसीदेवा, 02 जुलाई (नि.सं.)। अवैध रूप से मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फांसीदेवा के मुरालिगंज चेकपोस्ट पर एक कंटेनर से 20 गायों को बरामद कर लिया। पुलिस ने कंटेनर को भी जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कोलकाता से सिलीगुड़ी की ओर आ रहे एक कंटेनर को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर मुरालिगंज प्रवेश द्वार के पास विधननगर जांच केंद्र की पुलिस ने रोका। तलाशी के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर कंटेनर में मौजूद 20 गायों को जब्त कर लिया गया।
इस मामले में कंटेनर चालक पुरुषोत्तम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।
फांसीदेवा के विधननगर जांच केंद्र की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
