माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

सिलीगुड़ी,13 जून (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के विश्वास कॉलोनी को लंबे समय से मादक पदार्थों के कारोबार का केंद्र माना जाता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में कई स्थानों पर खुलेआम नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री होती है। इसी को देखते हुए “नशा मुक्त सिलीगुड़ी” अभियान के तहत माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने विश्वास कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 
पुलिस का उद्देश्य इलाके से नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करना है। इसके लिए प्रशासन ने सबसे पहले लोगों को जागरूक करने का कदम उठाया है। कार्यक्रम के दौरान एक हेल्पलाइन नंबर 85979-88002 जारी किया गया। जिस पर कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन से संबंधित जानकारी पुलिस को दे सकता है। 
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसलिए लोगों को किसी प्रकार के भय या दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। 

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। 

वहीं, स्थानीय निवासी ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वास कॉलोनी में नशे के कारोबार को रोकने के लिए ऐसे अभियान की लंबे समय से जरूरत थी। उन्होंने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। वहीं भाजपा के बूथ अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि मादक पदार्थों के कारोबार के कारण विश्वास कॉलोनी की छवि खराब हो रही है। नशे के कारोबार का सबसे बुरा असर बच्चों और युवाओं पर पड़ता है। इसलिए इस अवैध गतिविधि को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार फिलहाल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.लेकिन यदि इसके बावजूद इलाके में नशे का कारोबार जारी रहता है। आने वाले दिनों में प्रशासन की ओर से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes