सिलीगुड़ी,17 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा हर पर्व त्यौहार को अपने तरीके से मनाते है। इस बार पुलिस कमिश्नर को सिनी चाइल्ड होम में रहने वाले बच्चों के साथ देखा गया। इससे पहले पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा को बुजुर्ग और जरूरतमंद बच्चों के साथ त्यौहार मनाते देखा गया है। बताया जाता है कि पुलिस कमिश्नर हर पर्व त्यौहार में अलग-अलग कार्यक्रम करते है।
इसी के तहत इस बार कमिश्नर गौरव शर्मा रंगो के त्यौहार होली में खुशियां बांटने के लिए सिलीगुड़ी हैदरपारा स्थित सिनी चाइल्ड होम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने होम का मुआयना किया। इसके बाद वहां के अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान होम में रहने वाले बच्चों को होली के अवसर पर उपहार देकर होली की शुभकामना दी।