पुलिस कमिश्नर ने बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का लिया जायजा

सिलीगुड़ी, 27 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा, ट्रैफिक डीसीपी अभिषेक गुप्ता, महकमाशासक व आला अधिकारीयों ने आज बालासन पर निर्माण हो रहे बैली ब्रिज का का जायजा लिया।


इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने ब्रिज का निर्माण कर रहे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य पर विस्तृत चर्चा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने से पहले प्रशासन ब्रिज की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रायल रन करने की योजना बना रही है। उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर को 2 दिनों की भारी बारिश के दौरान बालासन ब्रिज का तीन नंबर पिलर जमीन के नीचे धंस चुका था। जिसके बाद से ब्रिज की कमजोरी को देखते हुए प्रशासन ने ब्रिज को बंद कर दिया।

इसके बाद बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इधर बताया जा रहा है कि एक दिसंबर से बैली ब्रिज आम लोगों के लिए आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं,15 दिसंबर तक वेदर ब्रिज भी पूरी तरीके से तैयार हो जायेगा। इधर, ब्रिज के निरीक्षण पर पहुंचे सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर लंबीबातचीत की।


वहीं, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आज पुलिस कमिश्नर बैली ब्रिज के निरीक्षण पर पहुंचे थे। ब्रिज के निर्माण एवं तैयारियों को लेकर उनके साथ चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ब्रिज का निर्माण कार्य तकरीबन 90% तक पूरा हो चुका है। कल तक ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रिज की मजबूती को देखने के लिए प्रशासन द्वारा ट्रायल रन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *