पुलिस ने पिकनिक स्पॉट पर की छापेमारी, चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 30 जनवरी (नि.सं.)। राज्य में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगी हुई है। इसके बावजूद सरकारी गाइड लाइन को अनदेखा कर पिकनिक का आयोजन किया जा रहा है। जबकि सरकारी निर्देशिका में पर्यटन स्थल, पिकनिक स्पॉट आदि स्थानों पर पाबंदी लगा दी गई थी। फिर भी लोग नियम को ताक पर रखकर पिकनिक मना रहे है।


बताया जा रहा है की आज इसी खबर के बाद प्रधान थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान गुलमा नदी किनारे पिकनिक स्पॉट पर राज्य सरकार की एक वाहन को देखा गया। छुट्टी के दिन पिकनिक स्पॉट पर वाहन क्या कर रहा था।

इस पर सवाल उठना लाजमी है। हालांकि,पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नदी के पास से चार लोगों को पिकनिक मनाते पकड़ा। जिन्हें पकड़कर थाना लाया गया है। इधर, सरकरी वाहन का दुरूपयोग करने वाले लोगों को थाने पर बुलाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *