सिलीगुड़ी 24 मार्च(नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अंतर्गत हिमाचल कॉलोनी इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत साहनी (23), गोपी बराई (22) और टुनटुन पासवान (21) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये तीनों देर रात इलाके में डकैती की योजना बना रहे थे।
सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस जांच में पता चला कि ये आरोपी पहले भी कई चोरी और डकैती की वारदातों में शामिल रह चुके हैं, और इनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं।
पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।