पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के नाम पर ठगों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई, परिचितों से मांगे रुपए

सिलीगुड़ी, 14 सितंबर (नि.सं.)। आम लोगों को ठगने के लिए बदमाशों ने नया तरीका को अपनाया है। ठगी करने वाले लोग अब पुलिस प्रशासन के उच्च पदस्थ अधिकारी और पुलिस थाने के कर्मियों का सोशल मीडिया का सहारा लेकर फेक अकाउंट बना रहे है।


उसके बाद अधिकारियों के जान पहचान वाले लोगों से रूपये मांग रहे है।सिलीगुड़ी में अब तक 2 पुलिस अधिकारियों का फेक अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर उनके जान पहचान वाले लोगों से रूपये की मांग की गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने साइबर क्राइम विभाग में इस मामले की शिकायत भी की है। इसके साथ ही आम लोगों को सचेत रहने के लिए भी कहा है।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ईस्ट जोन 1 के एसीपी स्वपन सरकार के नाम से सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उनका नाम से फेक अकाउंट बनाया गया। उसके बाद उनके जान पहचान वाले लोगों से 10 हजार 20 हजार रूपये की मांग की गई। यह बात एसीपी स्वपन सरकार को पता चलते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और बताया कि उनके नाम से एक फेंक अकाउंट बनाकर उनके जान पहचान वाले लोगों से रूपये मांगी जा रही है। यह पूरी तरीके से फर्जी है।


एसीपी ने आम लोग और अपने जान पहचान वाले लोगो को सचेत एवं जागरूक रहने के लिए कहा है।साथ ही उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम में भी की है।एसीपी स्वपन सरकार ने बताया कि कल उनके नाम का सहारा लेकर कुछ बदमाशों ने उनके नाम से एक सोशल मीडिया पर एक फेक अकाउंट बनाकर उनके जान पहचान वाले लोगों से रूपये मांग रहे थे।

इस बात की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने सभी जान पहचान वाले लोगों से फर्जीवाड़ा में न फंसने की अपील की। उन्होंने साइबर क्राइम में इस मामले की शिकायत की है। साइबर क्राइम इस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *