प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 27 फरवरी (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना पुलिस ने 43 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जीवन कृष्णदास है। वह अलीपुरद्वार का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में आरोपी कफ सिरप को बेचने के उद्देश्य से पहुंचा था। लेकिन इसकी भनक प्रधान नगर थाना पुलिस को पहले ही मिल गयी।

जिसके बाद प्रधान नगर थाना की सादी पोशाक की पुलिस ने जीवन कृष्णदास को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 43 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किये है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *