प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 15 नवंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के नाम नवीन राय और अर्जुन प्रसाद है। ये दोनों प्रधान नगर थाना संलग्न इलाके के रहने वाले हैं।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि नवीन और अर्जुन ये दोनों स्कूटी के माध्यम से जंक्शन, एसएनटी संलग्न इलाके में प्रतिबंधित कप सिरफ की तस्करी करते थे। इस खबर मिलने के साथ ही प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाया और 100 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरफ के साथ दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। बरामद कफ सिरफ का बाजार मूल्य 50 हजार के करीब बताया जा रहा है।

वहीं, पुलिस ने तस्करी के लिये उपयोग किए गए स्कूटी को भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज अदालत में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *