सिलीगुड़ी,19 दिसंबर (नि.सं.)। भक्ति नगर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम के अभिषेक प्रधान और बिपिन किशोर तिग्गा है। जिनमें अभिषेक भानुनगर और बिपिन बोतल कंपनी का निवासी बताया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारशनिवार दोपहर को गुप्त सूचना के आधार पर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी डॉन बॉस्को मोड़ के नजदीक अभियान चलाया और 920 पीस प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ उक्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित बाजार का मूल्य 20 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। भक्ति नगर थाने के पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।