प्रतिबंधित पटाखा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 03 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्ति नगर थाना पुलिस ने एक अभियान चलाकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखा जब्त किया है। इस मामले में दो व्यवसायियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम शशि भूषण शर्मा और संजीव महतो है।


मिली जानकारी के अनुसार भक्ति नगर थाने की पुलिस ने आईसी अमरेश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर शहीद नगर इलाके के दो दुकानों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोनों दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखा जब्त हुआ।

वहीं, पुलिस को दोनों दुकानदारों ने पटाखा बेचने का कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा पाया। जिसके बाद दोनों व्यवसायियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *