प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने पर सिलीगुड़ी नगर निगम ने की सख्त कार्रवाई, जब्त किया सामान

सिलीगुड़ी,5 जून (नि.सं.)। टैक्स बकाया रखने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्य करवाई शुरू की है। इसी के तहत आज बकाया टैक्स रखने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ नगर निगर के अधिकारी कारवाई की है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने व्यक्ति की सरी संपति जब्त कर ली है।


लेकिन बाद में टैक्स भरने पर नगर निगम के अधिकारी जब्त संपति को रिलीज कर दी। जानकारी मिली है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 41 नंबर वार्ड स्थित एक व्यक्ति ने पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं की थी। जिससे नगर निगम का टैक्स उस व्यक्ति पर 3 लाख से ज्यादा का जमा हो गया था।

वहीं, नगर निगम की ओर से 5 बार नोटिस भेजने के बाद भी उक्त व्यक्ति ने टैक्स जमा नहीं करवाया था। इसके बाद आज नगर निगम के टैक्स विभाग के अधिकारियों ने व्यक्ति के घर पहुंचकर संपति जब्त कर ली। इसके बाद जब व्यक्ति ने नगर निगम का बकाया 3 लाख रूपये का टैक्स जमा किया। हालांकि, बकाया टैक्स जमा करने के बाद जब्त संपति को रिलीज किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *