डाबग्राम एक नंबर अंचल में पंचायत सदस्य के खिलाफ हंगामा, प्रदर्शन के दौरान अंडे फेंके-पुलिस ने संभाला हालात

सिलीगुड़ी, 30 जून (नि.सं.)। डाबग्राम एक नंबर अंचल में तृणमूल के पंचायत के खिलाफ मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर अंचल कार्यालय के सामने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर अंडे भी फेंके।

आरोप है कि पंचायत सदस्य अनिता छेत्री ने इलाके में सड़क पक्की करने का वादा किया था, लेकिन आम लोगों की सुविधा के बजाय अपने घर के सामने ही सड़क का निर्माण करवा दिया। इसके कारण इलाके के लोगों को रोजाना पानी भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि समस्या उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

वहीं, प्रधान आरती राय पर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि बेदगढ़ा इलाके में नदी के बांध, सड़कों की मरम्मत समेत कई समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं किया गया है। 

इसके अलावा, वर्ष 2023 में डाबग्राम एक नंबर अंचल में लाखों रुपये की लागत से साइकिल शेड निर्माण का टेंडर पास होने के बावजूद अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ, जबकि मौके पर काम पूरा होने का बोर्ड लगा दिया गया है।

मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ मिलकर अंचल कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रदर्शन के दौरान प्रधान आरती राय, पंचायत सदस्य अनिता छेत्री और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनकी ओर अंडे फेंके। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को काबू में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortsezarcasinocasinopermatadorbetjojobetjojobet giriş Built with ❤︎ by appycodes