सिलीगुड़ी के 47 वार्डों में शुरू होंगे ‘जनकल्याण सेवा केंद्र’ भाजपा की पहल 

सिलीगुड़ी, 27 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के 47 वार्डों में ‘जनकल्याण सेवा केंद्र’ शुरू किए जाएंगे। नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा के पूर्व पार्षदों ने यह बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में शनिवार को उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात किया। 

इन जनकल्याण सेवा केंद्रों के माध्यम से आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान करने की पहल की जाएगी। इस सेवा में किसी भी तरह के दल के पोस्टर या बैनर का उपयोग नहीं किया जाएगा, केवल कमल के फूल का प्रतीक रहेगा। पूर्व पार्षदों का दावा है कि वे पूरी तरह गैर-राजनीतिक तरीके से लोगों के साथ खड़ा होना चाहते है।

इस दिन आयुक्त के सामने शहर की कई महत्वपूर्ण समस्याएं भी उठाई गई। इनमें जल निकासी व्यवस्था, पार्किंग की समस्या, अवैध निर्माण सहित कई मुद्दे शामिल थे। साथ ही कंचनजंघा स्टेडियम के मेले के मैदान में स्थायी पार्किंग व्यवस्था की मांग भी की गई। प्रस्ताव दिया गया कि साल में दो महीने मेले के लिए उपयोग के बाद बाकी समय इस जगह को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाए।

इसके अलावा आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सीधे दर्ज करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की भी बात कही गई। आयुक्त की ओर से आश्वासन दिया गया कि इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes