पूजा से पहले सिलीगुड़ी में डेंगू ने बढ़ाई चिंता! मेयर ने इलाके का लिया जायजा

सिलीगुड़ी,12 सितंबर (नि.सं.)। पूजा से पहले सिलीगुड़ी में डेंगू के बढ़ते प्रकोप चिंता बढ़ा रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में डेंगू को लेकर आम लोग स्वाभाविक रूप से चिंतित हैं। डेंगू के मामले बढ़ते ही मेयर गौतम देव ने शहर के विभिन्न वार्डों का जायजा लेने शुरू कर दिया। नगर निगम के मेयर गौतम देव पार्षदों और अधिकारियों को लेकर वार्डों का दौरा कर रहे हैं।

मेयर गौतम देव आज सुबह 5 नंबर वार्ड के संतोषीनगर और गंगानगर का जायजा लेने पहुंचे। वहां उन्होंने निवासियों से बातचीत की और इलाके के परिस्थितियों का जायजा लिया। कई जगहों पर नालों की सफाई नहीं होने व कूड़ेदान को लेकर निवासियों ने मेयर से शिकायत की।

मेयर ने कहा कि कुछ वार्डों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। 5 नंबर वार्ड में अब तक कई लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। यहां कई समस्याएं हैं। समस्या के समाधान के लिए काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes