फूलबाड़ी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत

फूलबाड़ी, 30 मई (नि.सं.)। फूलबाड़ी झोड़ापाड़ इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू मोहम्मद (12) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।स्थानीय सूत्रों और परिवार के अनुसार, राजू अपने तीन दोस्तों के साथ पास के एक तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। यह देखकर उसके दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर किशोर को पानी से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया।स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि करीब एक साल पहले एक बाउंड्री वॉल के निर्माण के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए वहां बड़ा गड्ढा खोदा गया था, जो बाद में तालाब का रूप ले लिया। निर्माण कार्य खत्म होने के बाद भी गड्ढे को भरा नहीं गया, जिससे वहां पानी जमा होकर यह स्थान खतरनाक बन गया।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस गड्ढे को जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasussezar casinotophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabetmariobetgrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerbettilt girişcasibomGrandpashabetmatbet girişmatbet girişpusulabet girişcasibom girişcasibom girişVDCasinonesinecasinoromabetromabetgameofbetradissonbetpalacebetbetbeywbahiscratosroyalbetbetpuanjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomgrandpashabetbahiscasinowbahis girişcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetmatbetjojobetbetciosekabetjojobetmarsbahisgrandpashabetbetciopusulabetholiganbetgrandpashabetpornodinamobetŞans Casinocasibomjojobet dinamobet güncel adresazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet girişbetwooncasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes