पुणे सिटी पुलिस की सूचना पर सिलीगुड़ी से दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

सिलीगुड़ी, 7 नवंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने महाराष्ट्र की पुणे सिटी पुलिस के सूचना पर सिलीगुड़ी से दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार चोरों के नाम एमडी असफाक (31) और इकबाल आलम (27) है।

बताया जा रहा है कि गत 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पुणे सिटी स्थित एक मशहूर होटल से लाखों रूपये की रॉलेक्स घड़ी और नगद 26 लाख 50 हजार रूपये की चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत पुणे सिटी थाने में दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की शिनाख्त किया। सीसीटीवी फुटेज से होटल के दो कर्मचारी एमडी असफाक और इकबाल आलम चोरी करते पाया गया।

जिसके बाद पुणे सिटी पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के निवासी है। चोरी के करीब 19 दिनों के बाद पुणे सिटी पुलिस को दोनों का मोबाइल टॉवर लोकेशन सिलीगुड़ी पाया। इसके बाद पुणे सिटी पुलिस ने सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस से संपर्क किया।

जिस पर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाना की पुलिस ने करवाई करते हुए दोनों चोरों को थाना अंतर्गत इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चोरों के पास से 25 लाख से अधिक का नगद बरामद कर लिया। जिसके बाद प्रधान नगर थाना की पुलिस ने दोनों चोरों को पुणे सिटी पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुणे सिटी पुलिस दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर 5 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


pashagamingbetzulabetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomcasinowonmatadorbetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın alromabetGrandpashabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetpusulabetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahissekabetmatbetimajbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes