पूरे राज्य में लाॅकडाउन, जलपाईगुड़ी में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस हुई सख्त

जलपाईगुड़ी, 23 जुलाई (नि.सं.)। पूरे राज्य के साथ-साथ जलपाईगुड़ी शहर में भी आज लाॅकडाउन है। लाॅकडाउन के कारण शहर के महत्वपूर्ण सड़कें सुनसान दिख रही है। वहीं, समस्त दुकाने भी बंद है।


लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस द्वारा सुबह से ही गश्त लगायी जा रही है। कोतवाली थाने के आईसी बिपुल सिन्हा के नेतृत्व में विशाल पुलिस वाहिनी शहर की सड़कों पर गश्त लगा रहे है। इस दौरान सड़कों पर निकलने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सजा भी दे रही है।

इस दौरान कई लोगों को पकड़ उठक-बैठक करवाया गया है। पुलिस ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। हालांकि, पिछले लॉकडाउन की तुलना में आज सुबह शहर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। शहर के लोग आज लॉकडाउन को मान कर अपने-अपने घरों पर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom girişcasibomcasicasibomcasibom 726Bonus veren sitelerCasibom 2024 - 2025Canlı BahisBedava deneme bonusucasibom güncel girişcasibomcasibomcasibom