पूरी जानकारी देने के बाद ही मिलेगी नगर निगम में प्रवेश करने की अनुमति

सिलीगुड़ी, 4 जून (नि.सं.)। नगर निगम मेें प्रवेश करने से पहले लोगों को पूरी जानकारी देने पड़ेगी। इसके बाद ही प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी। कोविड-19 से निपटने के लिये सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से ऐसी पहल की गयी है।


उल्लेखनीय है कि शहर में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब से नगर निगम में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा गार्ड को नाम, फोन नंबर, पता सहित सभी जानकारी देनी होगी। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी। वहां से उत्तीर्ण होेने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जायेगी। कोरोना स्थिति में सिलीगुड़ी नगर निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा के हित में यह पहल की गई है।

नगर निगम के प्रशासक मंडली के सदस्य शंकर घोष ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए इस तरह की पहल की गई है। बाहरी लोगों से पूरी जानकारी लेने के बाद ही उन लोगों को प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर में किसी प्रकार के संक्रमण मिलते है तो प्रशासन उस जानकारी के अनुसार कार्रवाई करेंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *