पूरे शहर में मनाई जा रही है स्वामी विवेकानंद की जयंती

सिलीगुड़ी,12 जनवरी (नि.सं.)। आज स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जयंती है। सिलीगुड़ी कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।इस दौरान मंत्री गौतम देव उपस्थित थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


सिलीगुड़ी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा आज से प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित किया जा रहा है, जो 26 जनवरी तक चलेगा।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी एक शोभायात्रा के माध्यम से स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस शोभायात्रा हाशमी चौक से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गाें की परिक्रमा की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *