सिलीगुड़ी,9 मार्च (नि.सं.)। पेयजल की मांग में सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत 31 नंबर वार्ड के शीतलापाड़ा इलाके के निवासियों ने पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया।बताया गया है कि 31 नंबर वार्ड के शक्तिगढ़ इलाके में एक पीने का पानी का टैंक है।
इस टैंक से उक्त इलाके में पीने के पानी की आपूर्ति की जाती थी।हालांकि, टैंकी की छत की मरम्मत के लिए वर्तमान में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गयी है। वहीं, नगर निगम की ओर से पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा अस्थायी वैकल्पिक उपायों के बावजूद, यह पर्याप्त नहीं है। जिसके चलते स्थानीय लोग समस्या में पड़ गये है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी देने के बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ।इस लिये आज निवासियों ने पीडब्ल्यूडी मोड़ संलग्न सड़क को अवरुद्ध करके विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद पथावरोध को हटाया।