राजगंज के रेशम परियोजना के श्रमिकों को 6 माह से नहीं मिल रहा वेतन, पूजा में श्रमिकों के चेहरे पर दिख रही मायूसी

राजगंज,10 अक्टूबर (नि.सं.)। राजगंज के रेशम परियोजना के श्रमिकों को 6 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्हें यह भी नहीं पता कि वेतन कब मिलेगा। इसलिए पूजा के दौरान श्रमिक परेशान हैं।


राज्य सरकार की आमबाड़ी-फालाकाटा रेशम परियोजना में 45 अस्थायी श्रमिक कार्यरत हैं। लगभग 70 एकड़ भूमि पर पहले करीब 200 रेशम श्रमिक काम करते थे, लेकिन अब केवल गिने-चुने रेशम श्रमिक रह गये हैं। उक्त 45 अस्थायी श्रमिक सारा काम करते हैं।

अबू सैयद चौधरी नामक एक श्रमिक ने कहा कि वे यहां लगभग 12 वर्षों से काम कर रहे हैं। उन्हें 100 दिन की परियोजना के अनुसार भुगतान किया जाता है। वे सामान्य रूपये से जैसे-तैसे अपना परिवार चलाते है, लेकिन अप्रैल महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है।जिससे वे लोग काफी परेशान है।


अतसी चक्रवर्ती नामक एक अन्य श्रमिक ने कहा कि छह महीने से वेतन न मिलने पर उन्होंने राजगंज के विधायक खगेश्वर राय और तृणमूल के जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष महुआ गोप को सूचित किया गया था।इसके बाद भी उन्हें उनका पारिश्रमिक नहीं मिला। जिससे पूजा में बच्चों को कपड़ा खरीद कर देना संभव नहीं है।

इस संबंध में राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि पूजा के बाद मैं कोलकाता जाऊंगा और संबंधित विभाग के मंत्री को सूचित करूंगा। उन श्रमिकों का वेतन दिलाने का प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *