राजगंज में आग लगने से 8 बीघा फसल जलकर राख

राजगंज, 4 दिसंबर (नि.सं.)। आग लगने से एक किसान की 8 बीघा धान की फसल चलकर राख हो गई। यह घटना राजगंज ब्लॉक शिकारपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत ढेरााबाड़ी इलाके की है। बताया गया है कि किसान कृपाचरण राय धान काटकर जमीन पर ढेर कर रखा था।


शुक्रवार देर रात को धान के ढेर में अचानक आग लग गई। घटना में किसान कृपाचरण राय और उनके परिवार के सदस्य के अरमानों पर पानी फिर गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रात करीब एक बजे धान के ढेर में आग लग गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में मदद की। इस बीच खबर मिलते ही बेलाकोवा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल की एक इंजिन घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *