राजगंज में दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार

राजगंज, 22जनवरी (नि.सं.)। राजगंज पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम हारुन रशिद (25)और राजीव मोहम्मद (34) है। ये दोनों राजगंज संन्न्यीकाटा के ग्राम पंचायत अंतर्गत सरदापाड़ा के निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हारुन और राजीब मवेशी तस्कर हैं। वे लोग राजगंज के भारत-बांग्लादेश सीमा से बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी करते थे।


दोनों के खिलाफ 2014 से इस महीने तक छह केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कई बार अभियान चलाया था, लेकिन दोनों आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर थे। पुलिस ने शुक्रवार शाम को दोनों को भुटकीहाट इलाके से गिरफ्तार किया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *