सिलीगुड़ी,18 जून (नि.सं.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के देखते हुए गुरुवार सुबह सिलीगुड़ी के डाबग्राम-फूलबाड़ी इलाके में रैफ बटालियन की ओर से योग शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में रैफ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर वांगडेन भूटिया, कई असिस्टेंट कमांडेंट, रिजर्व इंस्पेक्टर तथा राज्य पुलिस के विभिन्न यूनिट के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस योग शिविर में रैफ और राज्य पुलिस के जवानों ने भाग लिया। साथ ही योग के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक रैली का भी आयोजन किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत रैफ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर वांगडेन भूटिया ने की। वांगडेन भूटिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक योग के फायदे पहुंचाना है।किन उन्हें किसी भी प्रकार की आहट नहीं मिली। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
