रायगंज में नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार

रायगंज, 26 जुलाई (नि.सं.)। रायगंज पुलिस ने भारी मात्रा में 500 रुपये के नकली नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम प्रदीप साहा, पंकज प्रामाणिक, रतन अधिकारी और उत्तम सरकार है।


गुप्त सूत्रों के आधार पर शनिवार रात को रायगंज थाने के आईसी सुरज थापा के नेतृत्व पुलिस ने अभियान चलाकर जेरॉक्स नोटों के धंधे में शामिल उक्त चारों लोगों को गिरफ्तार किया। आज आरेापियों को रायगंज जिला अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *