रेलवे अंडरपास का कार्य अधुरा, गुस्से में स्थानीय लोग

मालदा, 20 मार्च(नि.सं)। लंबे समय से रेलवे अंडर पास का कार्य अधुरा ही पड़ा है। जिसके चलते बारिश होते ही यहां जल जमाव की समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसके कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाता है।


मिली जानकारी के अनुसार मालदा के हरिश्चंद्रपुर और कुमेदपुर रेलवे स्टेशन के बीचो बीच अंडरपास का कार्य अधुरा पड़ा है। जिसके चलते आज स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरपास का कार्य अधुरा होने के कारन बारिश के समय जलजमाव हो जाता है। इससे स्कूल, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को काफी समस्याएं होती है। इस के बारे में कई बार प्रशसनिक अधिकारीयों को अवगत करने के बावजूद अब तक कोई लाभ नहीं हुआ है।जिस के कारण अंडरपास बनाने की मांग में यह विरोध प्रदर्शन किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *