राजाभातखावा प्रजनन केंद्र से छोड़े गए 13 व्हाइट बैक गिद्ध

अलीपुरद्वार,10 फरवरी (नि.सं)।  राजाभातखावा प्रजनन केंद्र से 13 व्हाइट बैक गिद्धों को छोड़ा गया है। आज बक्सा वन विभाग ने राजाभातखावा प्रजनन केंद्र से कुल 20 गिद्धों को छोड़ा। बताया गया है कि गिद्धों में से 13 व्हाइट बैक प्रजातियां और 7 हिमालयन ग्रिफिन प्रजातियां शामिल है।


पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने पर्यावरण से लुप्त हो चुके गिद्धों के प्रजनन की पहल की। इसके बाद बक्सा वन विभाग के राजाभाजखावा जंगल में गिद्ध प्रजनन परियोजना शुरू की गई।

कॉलर आईडी (पीटीटी)के जरिए 2019 में पहली बार राजाभाजखावा गिद्ध प्रजनन केंद्र से गिद्धों को छोड़ा गया था। इसके बाद वन विभाग ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। इसी के अनुसार शुक्रवार को फिस से राजाभाताखावा प्रजनन केंद्र से 13 व्हाइट बैक गिद्ध छोड़े गए। अब तक कुल 31 व्हाइट बैक समेत अन्य गिद्ध छोड़े जा चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *