राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सिलीगुड़ी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में किया रोड शो

सिलीगुड़ी, 17 अप्रैल (नि.सं.)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिलीगुड़ी में भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थन में रोड शो किया।भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थन में आयोजित इस रोड शो में कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों में जोश और उत्साह साफ देखा जा सकता था।
रोड शो के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “बंगाल में मैंने जो माहौल देखा, उससे मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बंगाल में भाजपा सत्ता में आने वाली है। लोग बदलाव चाहते हैं।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *